
कोच्चि: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री ए के एंटनी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) और केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यहां उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए और केरल की यूडीएफ सरकार ने लोगों के विकास के लिए काफी बडे पैमाने पर कई कार्यक्रम शुरू किये हैं लेकिन जनता तक उसका सही ढंग से प्रचार नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के दुष्प्रचार का कोई भी मौका नहीं गंवाया है जिससे यूपीए सरकार की छवि काफी प्रभावित हुई है। हालांकि इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह समाप्त नहीं होगा।
