कार्बेट टाइगर रिर्जव में अलर्ट घोषित

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कषेरूवा श्रोत में सोमवार वाटरहोल से बाघ का सड़ागला शव मिलने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। सभी रेंजरों को अपने क्षेत्र के जंगलों को गहनता से जांचने के निर्देश दिए गए है। वनकर्मियों की आठ टीमें गठित कर पूरे इलाके में कांबिंग की गई है। कार्बेट उपनिदेशक डा. साकेत बडौला ने बताया कि रेंज अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपार्ट देने के निर्देश दिए हैं। मौके पर तीन कैमरे लगा दिये गए है। घटनास्थल के आसपास बाघ द्वारा किये गये शिकार को भी खोजा जा रहा है। पानी के सैंपल की जांच आईवीआरआई बरेली व एक अन्य लैब से कराई जानी है। डीएनए जांच के लिए डब्लूआईआई देहरादून भेजा गया है।

Related posts