कारगिल सेवन और अल्मोड़ा वॉरियर फाइनल में

अल्मोड़ा। स्व. मनोहर सिंह कार्की सेवन-ए-साइड रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबलों में अल्मोड़ा वॉरियर ने चौघानपाटा सेवन को और कारगिल सेवन की टीम ने आईटी कैंपस अल्मोड़ा का हराया। फाइनल मैच कारगिल सेवन और अल्मोड़ा वॉरियर के बीच खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला अल्मोड़ा वॉरियर ने चौघानपाटा सेवन के बीच हुआ। अल्मोड़ा वॉरियर ने खिलाड़ी नरेश परिहार के 41 रनों के यागदान से 72 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चौघानपाटा सेवन की टीम 61 रन पर आउट हो गई। वॉरियर की टीम ने 11 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल का दूसरा मैच आईटी कैंपस अल्मोड़ा और कारगिल सेवन के बीच खेला गया। आईटी कैंपस ने जनक बडाल के 30 और नवीन पांडे के 18 रनों की मदद से 78 रन का लक्ष्य रखा। कारगिल सेवन ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर अजीत कार्की, सौरभ वर्मा, जगदीश भंडारी, आविद अली, स्कोर सुमित, उद्घोषक दीपक मेहता, गिरीश धवन थे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कारगिल सेवन और अल्मोड़ा वॉरियर के बीच होगा।

Related posts