कारगिल शहीद के नाम की सड़क खस्ता

भगेड़ (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत कारगिल शहीद विजय पाल सिंह के नाम से बनी सड़क की हालत खस्ता है। लगभग 50 मीटर तक बनी सड़क की टारिंग उखड़ गई है। नालियां भी जीर्णशीर्ण हालत में है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1999 में शहीद हुए अन्य सैनिक शंकर सिंह के नाम से बनी सड़क पिछले 12 साल में पक्की नहीं हो पाई।
शहीद के नाम पर बनी सड़क दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। इस सड़क की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जनता में भी गहरा रोष है। शंकर सिंह के नाम से बनाई गई सड़क का पक्का नहीं हो सकी है। 26 को विजय दिवस तो मनाया जा रहा है, लेकिन सरकारी घोषणाएं पूरी नहीं हो रही। जहां पूरी हई, वहां सड़कों का रखरखाव नहीं है। वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुकी है। सड़क किनारे बनी नालियां टूट चुकी हैं। इसके चलते इस सड़क पर दो पहिया वाहन चलाना भी खतरनाक साबित हो रहा है। स्थानीय निवासी रविदत्त, दीपक, ओम प्रकाश, राजेंद्र, नरेश कुमार, सुखदेव, रामपाल, रतनलाल, नंदलाल, मनसा राम, रमेश कुमार, मनोज कुमार, महिंद्र चंदेल ने कहा कि शहीद के नाम बनी सड़क ही दयनीय स्थिति में है। प्रशासन ने इस सड़क मरम्मत को कोई कदम नहीं उठाए। आज तक एक बार भी सड़क पर टारिंग नहीं की है। इससे चलते लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है। जल्द ही इस सड़क की हालत सुधारी जाए। नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्षा रीता सहगल ने कहा कि जल्द ही इस सड़क का कार्य करवाया जाएगा। बरसात के कारण शासन सड़क को कुछ नुकसान पहुंचा है। इसे दुरुस्त किया जाएगा।

Related posts