
पालमपुर (कांगड़ा)। कारगिल विजय दिवस पर पालमपुर में प्रशासन की ओर से शहीद हुए सूरवीरों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पालमपुर में एसडीएम भूपेंद्र अत्री ने अमर शहीदों परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इससे पहले सौरभ वन विहार में जाकर कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, नगर पार्षद शशि राणा, डीएफओ केके गुप्ता, डीएसपी नवदीप सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसडीएम भूपेंद्र अत्री ने कहा कि हमारे वीर सपूतों ने देश की सरहदों की रक्षा करते अपने प्राण न्योछावर किए हैं। शहीदों के इस बलिदान को हमें जीवन पर याद रखना होगा।
