कानूनी जानकारी न होने पर नहीं मिलता है हक

लोहाघाट। जिला जज बीएस दुग्ताल के दिशा-निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विकलांग दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गीता चौहान ने कहा कि कानूनी जानकारी के अभाव में लोग अपने हकों का उपयोग नहीं कर पाते हैं, जबकि जिस क्षेत्र के लोग जागरूक होते हैं, वहां विकास की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। डीजीसी भाष्कर मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी में डीजीसी रमेश चंद्र उप्रेती, नामिका अधिवक्ता आलोक पांडेय, विजय राय ने लोगों को कानून की जानकारी दी। अस्पताल के प्रबंधक एम भरत ने शासन की ओर से प्रदत्त विभिन्न चिकित्सा सुविधा योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मोहन सिंह फर्त्याल, डा.परवीन कुमार, डा.केआर सौन, डा. विप्लव सरकार ने भी विचार रखे। शिविर में मौके पर पांच विकलांगों के विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Related posts