
श्रीनगर। बीएससी प्रथम वर्ष के लिए आयोजित काउंसिलिग के पहले दिन 425 छात्रों में से 213 छात्रों ने प्रवेश लिया। 20 छात्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों से थे। डीएसडब्ल्यू प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र से आए 20 छात्रों के पास प्रवेश से संबधित सभी प्रमाण पत्र थे। आपदा की क्षति का प्रमाण पत्र जमा करने के लिए छात्रों की मांग पर एक माह का समय दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिले से आए आशीष पुरोहित ने कहा कि कालेज में पहली बार आने का अनुभव अच्छा रहा। श्रीकोट की आलिया रावत का कहना है कि विवि कैंपस में आने को लेकर काफी रोमांचित हैं।
