
रुद्रपुर। एसएसपी कार्यालय स्थित महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग को आए महिला और पुरुष पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इससे एसएसपी कार्यालय में अफरातफरी मच गई। यह देख पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। सूचना पर सिडकुल पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग चुपचाप खिसक लिए।
बुधवार को एसएसपी कार्यालय स्थित महिला हेल्प लाइन में दंपति विवाद की काउंसलिंग में कई लोग आए थे। महिला हेल्प लाइन के बाहर महिला और पुरुष पक्ष के लोगों में किसी बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे से हाथापाई कर दी। दोनों ही पक्षों के लोग लड़ते लड़ते एसएसपी कार्यालय परिसर तक जा पहुंचे। यह देख एसएसपी कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। सिडकुल चौकी पुलिस एसएसपी कार्यालय में पहुंचती दोनों ही पक्षों के लोग खिसक लिए।
