कांग्रेस राज में सरकारी तंत्र निरंकुश : मंजू

बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण राज्य में अराजकता का माहौल है। सरकारी तंत्र निरंकुश हो गया है। लोग राशन,दवा और बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकत्रियों ने स्वागत किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला दफौटी और जिला मंत्री गीता ऐंठानी ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। इस मौके पर सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश मे अराजकता का माहौल है। मंत्री और अधिकारी सरकारी धन को लूट रहे हैं। हर रोज घोटाले प्रकाश में आ रहे हैं। खुद विधान सभा अध्यक्ष इस पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में दवाओं का अभाव है। दुकानों में राशन नहीं है। सरकार ने अटल खाद्यान्न योजना बंद कर दी है। नियंत्रण के अभाव में खुले बाजार में चीनी की कीमतों के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन इन पर काम नहीं हो रहा है। राज्य में रोजाना 10 से 15 घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है। इस अवसर पर सुरेश कांडपाल, इंद्र फर्स्वाण, नीमा धपोला, माया गड़िया, नंदी देवी, जानकी पांडे, बसंती बघरी, पुष्पलता मेहता, दीपा आर्या तायरा बानो, चंपा देवी, पूनम ऐंठानी, हीरा देवी, हंसी द्याराकोटी, शशि थापा आदि उपस्थित थीं।

Related posts