कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

खटीमा। क्रय विक्रय सहकारी समिति का चुनाव कांग्रेस के पक्ष में रहा जबकि भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन तक नहीं कराया। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया। प्रदेश में आयी आपदा के चलते कांग्रेसियों ने जीत का इजहार नहीं किया अलबत्ता निर्वाचित संचालक मंडल का समिति कार्यालय में स्वागत किया गया।
भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रशभन बनी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रीत सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया जबकि भाजपा के प्रत्याशी माने जा रहे समिति के पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह ने नामांकन तक नहीं किया। कांग्रेस को वाकओवर देने से भाजपा की खासी किरकिरी हुई। हरप्रीत की जीत पर कांग्रेसियों ने बधाई दी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र चंद, प्रकाश तिवारी, जसविंदर सिंह पप्पू, देवेंद्र जुनेजा राजू, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सक्सेना, ठा. महेंद्र सिंह, अशोक बत्रा, जगदीश प्रसाद, राजेश राणा, जरनैल सिंह, प्रेम मलिक, इकबाल अहमद, पवन अरोड़ा, तरुण ठाकुर, जसपाल सिंह, भजन सिंह, राजेश कुमार, बाबूद्दीन, नासिर खान, रियासत अली, विवेक रस्तोगी, बाबी राठौर, रामू जेठी, भूपेंद्र मेहता, रक्षपाल सिंह, कलीम मियां, बल्देव सिंह, चरनजीत सिंह, मनविंदर सिंह खैरा, अशोक दिनकर, हरगोविंद सिंह, अरविंद दीपू आदि थे।

Related posts