
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का पालमपुर में आयोजित तीन दिवसीय अभ्यास शिविर का रविवार को समापन हो गया। पार्टी के सभी दिग्गजों ने एकजुट होकर लोस चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन किया। वहीं, तीनों दिन भाजपा के दिग्गज कांग्रेस पर आक्रामक दिखे। उन्होंने एकजुट होकर कांग्रेस पर निशाने साधे। शिविर का समापन प्रदेश भाजपा प्रभारी बलवीर पुंज ने किया। शिविर में किसी तरह की गुटबाजी देखने को नहीं मिली।
तीन दिन तक चले इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय महामंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेश भाजपा प्रभारी बलवीर पुंज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती समेत कई नेताओं ने आठ सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन व पार्टी से संबंधित टिप्स दिए। वहीं अभ्यास शिविर अति व्यवस्थित रहा है। तीनों दिन शिविर में न तो कोई गुटबाजी दिखी, न आवास व्यवस्था में कमी, न भोजन व्यवस्था में तथा न ही अन्य किसी तरह की कोई खामी नजर नहीं आई। जबकि विवेकानंद सभागार के बाहर यातायात को लेकर भी कोई समस्या खड़ी नहीं हुई। शिविर के बेहतर आयोजन का श्रेय सभी नेताओं ने प्रदेश भाजपा महामंत्री विपिन सिंह परमार व उनकी टीम को दिया।
भगवा रंग में रंगे भाजपाई
अभ्यास शिविर में भाग लेने वाले भाजपाई भगवा के रंग में लबरेज होकर रविवार को पालमपुर से रुखसत हो गए। शिविर में हर वक्ता ने कांग्रेस को निशाने पर रखकर आने वाले लोकसभा चुुनावों की तैयारियों पर बल दिया। वहीं बलवीर पुंज ने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता से आह्वान करती है कि प्रदेश की तानाशाह सरकार व केंद्र की भ्रष्ट जन विरोधी सरकार को बदलने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, किशन कपूर, महेंद्र ठाकुर, राजीव बिंदल, सरवीन चौधरी, विपिन सिंह परमार, प्रवीण कुमार, त्रिलोक कपूर, राजीव परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, रणजीत पठानिया, गांधी राणा, संजीव राणा, अरविंद शर्मा, हिमांशु मिश्रा, तनु भारती, हरिदत्त शर्मा, मनोज शर्मा, संजय वालिया, सतीश शर्मा, अमर जीत, डीआर ठाकुर, संजय उपाध्याय, रविंद्र गुलेरिया, सुदेश राणा, उर्मिल भूरिया, इंदु गोस्वामी, अनीता शर्मा, शोभापुरी, स्नेह शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
