कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ठगा : अनुराग

रामपुर बुशहर। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ननखड़ी और झाकड़ी में जयराम ठाकुर के लिए जनसभाओं का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होेंने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। अब तो कांग्रेस ने लोगों के राशन पर भी डाका डाल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हजारों युवाओं को रोजगार दिया। जबकि, कांग्रेस ने 2003 में कहा था कि हर घर से एक को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। अब कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार भत्ते के नाम पर भी ठगा। चुनाव से पहले युवाओं को कहा गया कि कांग्रेस सत्ता में आते ही हर बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देगी, लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस यह भी भूल गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 10000 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। वह सब भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते ही देश और प्रदेश को लूटा है।
इस मौके पर उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश सुनील ठाकुर, सांसद विमला कश्यप, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रत्याशी रहे प्रेम सिंह द्रैक, नीना शर्मा, विजय सिंह विष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, चेतन ब्रागटा, अनिल चौहान, यश पाल, संजीव देष्टा सहित अन्य भाजपा के लोग शामिल थे।

Related posts