कांग्रेस ने मोदी को ‘हिटलर’ की तरह माना

कांग्रेस ने मोदी को ‘हिटलर’ की तरह माना

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कांग्रेस घेरने की कोई भी कसर नहीं छोड़ रही। इस बार कांग्रेस ने मोदी की तुलना हिटलर से की है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा है कि जिस तरह हिटलर ने जर्मनी को रि-ब्रैंड करने के लिए बर्लिन ओलंपिक का सहारा लिया था, उसी तरह का काम मोदी कर रहे हैं।

मनीष तिवारी ने कहा, एक आदमी हैं, जिन्हें बीजेपी ने अपना पीएम पद का उम्मीदवार बनाया है और वे बीते दिनों मुंबई आए थे। वे भारतीय भारतीय सिनेमा और फिल्म उद्योग को भारत का ब्रांड बनाना चाहते हैं। ऐसा ही विचार 1936 में भी आया था। एक सज्जन इसी तरह की रि-ब्रांड के लिए बर्लिन ओलंपिक का उपयोग करना चाहता था।’

तिवारी के इस बयान पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर हमला कर दिया है। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने सीधे इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय इतिहास में एक ही तानाशाह हुआ है, वह थीं इंदिरा गांधी।

Related posts