कांग्रेस ने खोले स्कूल, भाजपा ने करवाए बंद

कागंड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो तीन बच्चों के लिए भी स्कूल खोल दिए, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही स्कूल बंद करवा दिए। खर्चों में कटौती के कई रास्ते हैं, लेकिन विकास कार्यों में कटौती नहीं की जा सकती है। सीएम ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री दौलतपुर में करीब चार करोड़ की लागत से बनने वाली आईटीआई का शिलान्यास करने के पश्चात जनता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आगामी कैबिनेट बैठक में जल्द ही कौशल विकास भत्ते के लिए न्यूनतम आयु 18 से 16 साल की जाएगी। इस भत्तेे के लिए सरकार ने इस साल के बजट में सौ करोड़ का प्रावधान किया है। इसके साथ ही उन्होंने हर राशन डिपो में फोन नंबर लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि राशन न मिलने के कारण उपभोक्ता सीधे शिकायत कर सकें। कांग्रेस ने सरकार में आते ही सभी बंद स्कूल खोले। उन्होंने दौलतपुर स्कूल में साइंस ब्लॉक और चंगर क्षेत्र के लिए 25 नए हैंडपंप लगवाने की घोषणा की। इसके बाद विधायक पवन काजल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने चंगर क्षेत्र के लिए आईटीआई खोलकर क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा की नई सौगात दी है। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री जीएस बाली, कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक मनोहर धीमान, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पं. वेद प्रकाश शर्मा, डीसीसी अध्यक्ष सुमन वर्मा, आरएस बाली, अजय वर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर विस अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, मंत्री जीएस बाली, विधायक अजय महाजन, संजय रतन, केवल सिंह पठानिया, जगदीश सिपहिया, सुरेंद्र काकू, कुलदीप सिंह पठानिया, अतुल राणा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

काजल के स्वागत से सीएम गदगद
विधायक पवन काजल ने मटौर स्थित कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। सीएम के मटौर पहुंचते ही लोग उन्हें फूलमालाएं पहनाने को उमड़ पड़े। इस स्वागत को देख सीएम के चेहरे पर मुस्कराहट छाई रही।

Related posts