कांग्रेस नेता के भाई की सड़क हादसे में मौत

बाजपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिक्की कपूर के छोटे भाई संजीव कपूर उर्फ पिक्की की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फार्म हाउस पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। मृतक के दो बच्चे हैं।
बुधवार को शाम करीब चार बजे बाजपुर के गांव हजीरा स्थित कपूर फार्म निवासी और कांग्रेसी नेता मिक्की कपूर के छोटे भाई संजीव कपूर अपनी बेरना कार से हल्द्वानी की तरफ से आ रहे थे कि कालाढूंगी थाना अंतर्गत गड़प्पू के पास सड़क हादसे में उनकी गाड़ी पलट गई। इसी दौरान हल्द्वानी से लौट रहे नैनीताल बैंक के पूर्व अध्यक्ष अविनाश शर्मा और उनके साथियों ने पिक्की को देखकर उनके भाई मिक्की कपूर को सूचना दी। आनन फानन में मिक्की कपूर मौके पर पहुंचे। संजीव कपूर को अचेत अवस्था में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक नारायण पाल, मुक्ता सिंह, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़, सुभाष शर्मा, अविनाश शर्मा, कुलवीर सिंह हुड्डा, डा. नरेंद्र खत्री, हरमंदर सिंह बरार, समीर पाठक, अनिल वाल्मीकि आदि थे।

Related posts