
नई दिल्ली: बीजेपी ने राहुल गांधी पर हमला क्या किया कि कांग्रेस भी अब बीजेपी को घेरने से नहीं चूक रही। राहुल गांधी पर हमले के बाद कांग्रेस ने तुरंत भाजपा पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी को हमें सफाई देने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड में तबाही को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस इस मामले को लेकर आमने-सामने खड़े हैं।
जहां एक ओर सभी राजनीतिक दल लगातार वहां जाकर दौरे पर दौरा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस और बीजेपी के नेता भी वहां जाकर सियासत की रोटी सेकने से नहीं चूक रहे। उधर आज गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं। मोदी वहां जाकर पीड़ितों के हालचाल की जायजा लेंगे। अभी तक इस त्रासदी में करीब 550 लोगों के मरने की पुष्टी हो चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने कल ही इस बात कि पुष्टी कर दी थी।
