कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा, राहुल बाबा या मौनी बाबा: अमित शाह

कांग्रेस का नेतृत्व कौन करेगा, राहुल बाबा या मौनी बाबा: अमित शाह

कोलकाता: कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को ‘सर्वाधिक भ्रष्ट’ सरकार घोषित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वाम मोर्चे और तृणमूल कांग्रेस को केंद्र सरकार का समर्थन करने के कारण उनको कांग्रेस का एजेंट करार दिया। भाजपा के महासचिव अमित शाह ने एक जनसभा में वाम मोर्चे और तृणमूल पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।

शाह ने कहा कि संप्रग सरकार की उपलब्धि भ्रष्टाचार और महंगाई है। लेकिन यह पश्चिम बंगाल की पार्टियों वाम मोर्चे और तृणमूल कांग्रेस के समर्थन से संभव हुआ है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के करीबी शाह ने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, ‘‘वे कहते हैं कि मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। लेकिन उनका नेता कौन है। उनका नेतृत्व कौन करेगा, राहुल बाबा या मौनी बाबा।’’ शाह ने कांग्रेस पर केवल अल्पसंख्यकों के तृष्टीकरण की राजनीति कर रही है|

Related posts