
नई दिल्ली: गुजरात के नरेंद्र मोदी को अमेरिका का वीजा देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भारतीय सांसदों द्वारा भेजी गई चिट्ठी पर काफी बवाल मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि अगर मोदी वीजे के लिए अवेदन करते है तो उनके इस अवेदन पर अमेरिकी आव्रजन कानून के अनुसार विचार किया जाएगा। वहीं अमेरिका ने कहा कि हमारे नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि कुछ भारतीय सांसदों ने बराक ओबामा को चिट्ठी लिखकर मोदी को वीजा न दिए जाने की अपील की है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की गंदी चाल विभाग बताया और इसकी जांच की मांग की। बीजेपी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस जब राजनीतिक रूप से मोदी से नहीं निपट पाए तो अब उसने यह हथकंडा अपनाया है। कांग्रेस ने अपने थर्ड अंपायर को इसमें शामिल किया है और वो थर्ड अंपायर है अमेरिका जिसके बल पर कांग्रेस मोदी नीचे करना चाहती है पर ऐसा होगा नहीं।
