कांग्रेसी की नाकामियों को कैश करेगी भाजपा

कुल्लू। जिला भाजपा अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के पांच माह के नाकाम कार्यकाल को लोगों के बीच रखें। उन्होंने कहा कि एक जून को भाजपा प्रत्याशी मंडी में नामांकन भरेंगे। इसके लिए जिला के आनी, मनाली, बंजार तथा कुल्लू विस क्षेत्रों से भाजपा के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पांच माह का कामकाज काफी निराशाजनक रहा है। एक ओर कांग्रेस सरकार गरीबों की हितैषी होने की बात कहती है लेकिन दूसरी ओर जिला कुल्लू में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्की विलेज को पूर्व भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया था उसके खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका को कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया है। कांग्रेस को इस साजिश की सजा मंडी लोस उपचुनाव में जनता देगी। भाजपा के जय राम ठाकुर एक मजबूत प्रत्याशी हैं तथा वह भारी बहुमत से जीतकर इतिहास रचेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को हार का सामना करना पड़ेगा। पूर्व में संसद रहते उन्होंने मंडी लोस सभा की अनदेखी की है।

Related posts