
कांगड़ा। डीएवी कालेज कांगड़ा में छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई के विजेता अध्यक्ष रजत धीमान, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव शिवम, सचिव आयुष की अगुवाई में विजय रैली का आयोजन किया गया। कालेज से मुख्य बाजार, तहसील चौक और नगर परिषद कांगड़ा तक आयोजित रैली में कालेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
एससीए के नवनियुक्त अध्यक्ष रजत धीमान ने कहा कि डीएवी कालेज कांगड़ा में एनएसयूआई की जीत आम छात्रों की जीत है। कालेज के विद्यार्थियों ने एनएसयूआई पर विश्वास दिखाते हुए चारों सीटें उनकी झोली में डाली हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में एनएसयूआई का मुख्य मकसद छात्र हित में काम करना है। रजत ने कहा कि छात्र हित के जिन मुद्दों पर यह चुनाव जीता है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीएवी कालेज में एनएसयूआई की जीत का श्रेय कांग्रेस की नीतियों व प्रदेश के परिवहन मंत्री जीएस बाली, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली व प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय वर्मा को जाता है। मौके पर छात्रों ने कांग्रेस नेताओं के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
