
धर्मशाला। शिक्षा विभाग ने जिला कांगड़ा के 136 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित किया है। इन्होंने अपने स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का ब्योरा शिक्षा विभाग के सुपुर्द नहीं किया है। जबकि विभाग ने स्कूलों को अप्रैल 2013 तक पूरा ब्योरा जमा करवाने के निर्देश दे रखे थे। लेकिन बावजूद इसके स्कूलों ने विभागीय आदेशों को दरकिनार किया।
शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों पर अब कार्रवाई करने का निर्णय लिया। जिसके चलते इन्हें डिफाल्टर घोषित कर दिया है। शिक्षा उपनिदेशक भजन सिंह ने बताया कि इन स्कूलों द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना करने पर इन्हें डिफाल्टर घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों पर शिक्षा निदेशालय द्वारा उक्त स्कूलों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन स्कूलों में 81 सीनियर सेकेंडरी व 55 हाई स्कूल हैं।
डिफाल्टर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अटियालादाई, बालकरूपी, बलह, बालूग्लोआ, बनूरी, बरंडा, भादपुर, भाली, भरमाड़, भोग्रां, भुलाणा, बीड़, चचियां, चिन्नौर, डाहकुलारा, दरंग, दरोका, ढलियारा, धाती, धीरा, धुपक्यारा, दियाणा, फतेहपुर, गनोह, गढ़जमूला, घमरूर, घनियारा, घिरथौली, हरिपुर, हौरीदेवी, जस्सल, जसूर, ज्वालामुखी, कच्छियारी, कलियाड़ा, करोरा, कथोग, खनियारा, खानी, खैरा, कोथर-रानीताल, कोठीकोहर, कृष्णानगर, कुंसल, कुठेड़, लगबलियाण, लहत, लाहला, लाहड़ू, लंबागांव, मझैरना, मलाहरी, मरूंह, मसरूर, मोहटली, मुंडी, नगरोटा बगवां (छात्र), नया कांगड़ा, नूरपुर (छात्र), पालमपुर, पलौरा, परगौड़, पिहरी, पुराना कांगड़ा, राजल, रझूं, राजपुर, रक्कड़, रेहन, सकरी, सलोल, संसारपुर टैरेस, सेहवां, सियूल, सिहोरबला, सुलह, थिल, टिहरी, उप्परली कोठी स्कूल शामिल हैं। हाई स्कूलों में अलोह, अंद्रेटा, बडूही, बही, बही पठियार, बारी, बारी कंदरोड़ी, बारीकलां, भड़ोली जदीद, भित्तलू, भनोली, चंबी, चौकी, देहन, देहरा (छात्रा), ध्वाला, द्रमण, दुहक, गही लगोर, गंगथ (छात्रा), हलेर, हटली, इच्छी, जलारी, जसौर, जिया, जौंटा, काहनपुर, कनेड, कुठेड़, मजेहरना, मैंझा, नढोली, नंदेड़, पारल, पलाह चकलू, सदूं, सौढ़ा, सकोह, सकौट, सलेहरा, सलियाणा, सलोह, समनोली, सिद्धपुर सरकारी, सिहाल, सपैल, सुकाहर, सुखुघाट, सुक्कड़, स्वाना, थंडोल, टिक्करी व अप्पर सेहरी शामिल हैं।
