
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालाजी मंदिर की ओर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टैंपो ढलियारा के निकट तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट कर सामने से आ रही निजी बस से टकरा गया। टक्कर से बस भी करीब 50 मीटर पीछे सरक गई और पहाड़ी की ढलान पर टकराने के बाद रुक गई। हादसे में टैंपो में सवार 39 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि पांच गंभीर रूप से घायलों को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। सभी घायल पंजाब के जिला अमृतसर के रहने वाले हैं। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत के तौर पर तीन-तीन हजार रुपये की सहायता दी है। टैंपो को चालक छिंदा सिंह पुत्र भूरा सिंह निवासी डल्ला राजपूतां तहसील अजनाला चला रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मशाला-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्वालाजी मंदिर की तरफ करीब 40 श्रद्धालु टैंपो नंबर (पीबी 08 आर-9691) में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में ढलियारा के पास मोड़ पर टैंपो सड़क के बीचोंबीच पलट गया और श्रद्धालु कराह उठे। चीखोपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों की सहायता की और 108 नंबर की तीन एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाना शुरू कर दिया। इनमें से पांच घायलों को गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया।
गंभीर घायलों की सूची
लाडा सिंह पुत्र ध्यान सिंह गांव जगदेवखुर्द, अवतार सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी चकहुगरां, गुरदीप सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी बल्लढ़वाल, जगतार सिंह पुत्र धुक्कू निवासी डल्ला राजपूतां और छिंदा सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी बल्लढ़वाल सभी तहसील अजनाला (अमृतसर) के रहने वाले हैं।
घायलों की सूची
जीत सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी सारंगदेन तहसील अजनाला, परवान सिंह पुत्र भावा सिंह निवासी बल्लढ़वाल, पूर्ण कौर पत्नी अर्जुन सिंह निवासी केड़ा (जगदेवखुर्द), बाबू सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी बल्लढ़वाल, डीसी पुत्र हरनाम सिंह, परमजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह, सरदारा सिंह पुत्र जागीर सिंह, बब्बी सिंह पुत्र मघा सिंह, सुरजीत कौर पत्नी जागीर सिंह, जिंदर सिंह पुत्र अमर सिंह, जोगिंद्र कौर पत्नी अमरजीत सिंह, स्वर्णा पत्नी प्रताप सिंह, बलकार सिंह पुत्र चरण सिंह सभी निवासी वल्लढ़वाल- तहसील अजनाला, सोनिया पुत्री बिट्टू सिंह, शेरा सिंह पुत्र बिटू सिंह, नरिंद्र सिंह पुत्र बिटू सिंह, सुमन पुत्री बिटू सिंह, कमल पुत्री बिटू सिंह, गोरा सिंह पुत्र माघा सिंह, मनोहर सिंह पुत्र बाबा सिंह, छिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र बसंत सिंह, पूट्टा सिंह पुत्र सरवण सिंह सभी निवासी डल्ला राजपूतां तहसील अजनाला, गोल्डी पुत्र अवतार सिंह निवासी चकडुगरां, जागीर कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी चकडुगरां, चरणकौर पत्नी करनैल सिंह, काला सिंह पुत्र किशम सिंह, जोगिंद्र कौर पत्नी फुम्मन सिंह, काशमी कौर पत्नी काला सिंह, सरदार सिंह, सोनी सिंह पुत्र दलवीर सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह सभी निवासी तैड़ा तहसील अजनाला, सुखविंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी बल्लढ़वाल तहसील अजनाला जिला अमृतसर शामिल हैं।
