
पतंजलि के पूर्व कर्मचारी नितिन त्यागी को बंधक बनाने और मारपीट का आरोपी बाबा रामदेव का भाई रामभरत छठे दिन भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।
गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमों ने रामभरत के पैतृक गांव सैयद अलीपुर समेत कई स्थानों की खाक छानी मगर नतीजा सिफर ही रहा। वैसे रामभरत के वकील का कहना है कि रामभरत ने 28 अक्तूबर को सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है।
पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले
कोर्ट ने दिए कुर्क करने की मंजूरी
उधर, पुलिस ने शनिवार को कोर्ट ने रामभरत की संपत्ति कुर्क करने का आवेदन किया जिसकी कोर्ट ने मंजूरी दे दी, लेकिन उसके लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की।
पुलिस ने रामभरत की तलाश में शनिवार को सभी संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। हरियाणा में उनके पैतृक गांव सैयद अलीपुर सहित, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हरिद्वार और देहरादून में सभी संभावित स्थानों पर रामभरत की तलाश में छापामार कार्रवाई की।
