कल्याणपुर में हजारों की चोरी

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत वार्ड-एक के कल्याणपुर में भी चोरी हुई है। वीरवार रात हुई चोरी की इस घटना में चोर एक मकान से 18 हजार की नकदी समेत सोने की एक चैन, दो टॉप्स और एक अंगुठी उड़ा ले गए। शिकायतकर्ता सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ़्तीश शुरू कर दी है। एसडीपीओ सुनील नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts