कलाकारों के संग देर तक थिरके दर्शक

बनबसा। लायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला संपन्न हो गया। बरेली के बॉबी म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक देर तक थिरके। क्लब अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव ने क्लब द्वारा प्रस्तावित भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
लायंस क्लब का दसवां दीपावली मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। बॉबी म्यूजिकल ग्रुप ने फिल्मी गीत और शानदार डांस पेश कर दर्शकों को बांधे रखा। मेरा नाम जोकर फिल्म के गीत जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां और पटियाला के कलाकार द्वार प्रस्तुत किए गए फायर डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मेले में लगे स्टालों पर लोगों और बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा और हवाई झूलों का आनंद उठाया। क्लब सदस्य पवन मित्तल, पुष्कर कापड़ी, शिवनारायण साहू, जगजीत सिंह गांधी और सत्यनारायण गोयल को सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया गया। संचालन पवन मित्तल और भूपाल भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। मेला चेयरमैन संजय अग्रवाल ने सहयोगियों का आभार जताया। टनकपुर पावर स्टेशन के वरिष्ठ प्रबंधक राजिल व्यास, राजेश सिंघल, संतोष सौरभ, थानाध्यक्ष आरएस मेहता, सुभाष थपलियाल, अजय ठाकुर, राजेंद्र पाल सिंह, हेमेंद्र रावत, अमर जीत सिंह गांधी, कै. हरीश कापड़ी, टीसी सोराड़ी, डा. जनक चंद, अरुण सोराड़ी, महेंद्र सिंह बिष्ट, कंचन यादव, दीपक चंद, रोहित गर्ग, विवेक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, आशीष मित्तल, विपिन अग्रवाल, परमजीत सिंह आदि ने देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Related posts