कर्मचारी महासंघ में चुनाव को घमासान शुरू

रोहड़ू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की रोहड़ू इकाई में चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। महासंघ के पूर्व प्रधान ने रोहड़ू में शीघ्र चुनाव करवाने की मांग कर्मचारी महासंघ नेताओं से की है। जबकि, कर्मचारी महासंघ के वर्तमान प्रधान ने दो दिन पहले चुनाव न करवाने का आग्रह किया है।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रधान प्रताप चौहान ने जिला कार्यकारिणी के एसएस जोगटा व हेम सिंह ठाकुर से आग्रह किया कि उनके नेतृत्व में रोहड़ू इकाई के चुनाव शीघ्र हों। प्रताप चौहान ने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हमेशा कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने के लिए संवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी नेता गुटबाजी होने की बात कह कर चुनाव न करवाने के पक्ष में हैं। उनके बयान से स्पष्ट है कि स्वयं गुटबाजी के दलदल में फंसे हैं। उन्होंने कहा कि उन नेताओं के दावे कर्मचारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी नेता एसएस जोगटा तथा हेम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कर्मचारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है।
दो दिन पहले कर्मचारी महासंघ की रोहड़ू हकाई के अध्यक्ष ने गुटबाजी के चलते रोहड़ू में चुनाव न करवाने की अपील की थी। इसके विरोध में अब कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष सामने आ चुके हैं।

Related posts