कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का बड़ा तोहफा

शिमला ( वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल सरकार ने चार लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा दिया है। सोमवार को सरकार ने छह फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा डीए अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा।
सरकार ने महंगाई भत्ता 119 से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया है। ये 1 जनवरी 2016 से देय होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने सोमवार को बढ़ा महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को एक जनवरी से 30 सितंबर 2016 तक का डीए एरियर जीपीएफ खाते में डालेगी। बीच में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों, जीपीएफ खाते बंद करने वाले कर्मचारियों एवं कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा।

Related posts