
बेंगलूरूः कर्नाटक के हावेरी में एक यात्री बस को आग लग जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग जख्मी हो गए। यह बस बंगलूरू से मुंबई जा रही थी। आग लगने का कारण बस का डीज़ल टैंक फटने को बताया जा रहा है। घटना के बाद से बस के ड्राईवर और क्लीनर फ़रार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार घटना के समय बस में कुल 49 लोग सवार थे। यह दुर्घटना तड़के तीन बजे हुई। अधिंकाश यात्री उस समय सो रहे थे। फिलहाल घायलों को हुबली और हावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है
