करसोग कालेज की कैंटीन में तोड़-फोड़

करसोग (मंडी)। करसोग महाविद्यालय की कैंटीन में रात को शरारती तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। कैंटीन संचालक लोकेश शर्मा और भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि गत शनिवार रात डेढ़ बजे शरारती तत्वों ने पत्थरों से हमला किया। जिससे कैंटीन के शीशे, दरवाजे, खिड़की, फ्रिज को नुकसान पहुंचा है। साथ ही काउंटर से करीब सात हजार रुपये की नकदी ले गए। चुनाव परिणाम घोषित के बाद रात को कैंटीन में हुई तोड़फोड़ मामले में छात्र चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
करसोग थाना के अतिरिक्त प्रभारी सतीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related posts