करवाचौथ पर महंगाई की मार

धर्मशाला। दिन-ब-दिन बढ़ रही महंगाई का असर करवाचौथ व्रत पर भी दिख रहा है। महिलाओं के सजने-संवरने का सामान महंगा हो गया है। चांद की पूजा के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री की कीमत भी बढ़ गई है।
चूड़ियों से लेकर कॉस्मेटिक तक के दामाें में इजाफा हुआ है। हर सामान में एक रुपये से लेकर आठ रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। वहीं, सोने के दाम बढ़ने से सुनाराें की दुकानों में भी ग्राहक कम ही खरीददारी करने आ रहे हैं। महंगाई बढ़ने से महिलाओं के व्रत का सारा बजट बिगड़ता जा रहा है। इस बार चूड़ियों के दाम में पांच रुपये की वृद्धि हुई है। गृहणियों की मानें तो इस बार महंगाई के बढ़ने से उन्हें करवाचौथ के लिए सामान खरीदने पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। करवाचौथ पर निभाई जाने वाली तमाम रस्मों के चलते व्रत के लिए सामान खरीदना जरूरी है।
इनसेट…
नीलम कुमारी निवासी सिविल लाइन धर्मशाला ने बताया कि महंगाई बढ़ने के कारण उन्हें सामान खरीदने पर 50 से 60 रुपये अतिरिक्त अदा करने पड़ रहे हैं। महंगाई की मार करवाचौथ के सामान पर भी पड़ी है। हर सामान के मूल्य में इजाफा हुआ है।
बाक्स…
सुषमा देवी निवासी घरोह ने बताया कि करवाचौथ के व्रत के लिए सामान लेना जरूरी है। महंगाई बढ़ी है मगर व्रत के लिए सामान खरीदना जरूरी है। महंगाई के कारण उन्हें सामान खरीददारी पर अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ा है।
बाक्स…
राज शर्मा निवासी दाड़ी ने बताया कि करवाचौथ में खरीदे जाने वाले सामान में एक रुपये से आठ रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई घटने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है।
बाक्स…
रेणु शर्मा निवासी दाड़ी ने बताया कि चूड़ियों के दाम 10 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा अन्य सामान में भी एक रुपये से तीन रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।

Related posts