
खटीमा। कंजाबाग रोड पर मकान में टाइल लगाते समय करंट लग जाने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल ने दम तोड़ दिया।
कंजाबाग रोड पर राजस्व कर्मी के निर्माणाधीन मकान में हाल निवासी गौटिया मूल निवासी बंडा, पूरनपुर निवासी आफताब (35) पुत्र अजीज उल्लाह टाइल लगाने का काम कर रहा था। उसी समय उसे करंट लग गया। जिसका पता चलते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर बंडा चले गए।
