
रुद्रपुर। करंट लगने से रम्पुरा निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक रम्पुरा निवासी सर्वेश कुमार (30) पुत्र चंदलाल मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसके चार बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर वह नहाने के लिए बाथरूम में गया और मोटर की तार लगाने लगा। इसी बीच उसे करंट लग गया। यह देख परिजनों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
