करंट लगने से कामगार की मौत

करंट लगने से कामगार की मौत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की करंट लगने से मौत हो गई है। मानुपरा स्थित एल्युमीनियम का सामान तैयार करने वाली फैक्टरी में उत्तर प्रदेश के जिला इलाहाबाद तहसील करचना और गांव करमो बाजार निवासी मोहम्मद कलाम (25) तैनात था। वीरवार देर सांय वह कंपनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य कर रहा था। कैमरा लगाने के बाद वह अन्य कामगारों के साथ अपने घर को जाने लगे, लेकिन उसे याद आया की उसने कैमरा लगाने के लिए सीढ़ी को नीचे नहीं उतारा। वह उसी समय वापस फैक्टरी लौटा और सीढ़ी उतारने लगा। जैसे ही उसने सीढ़ी को उठाया तो उसका एक हिस्सा बिजली की तार से छू गया जिससे सीढ़ी में बिजली का करेंट प्रवाहित हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शव का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है।

Related posts