कम वोल्टेज से पढ़ नहीं पा रहे बच्चे

पधर (मंडी)। पधर उपमंडल के स्नेड गांव में कम बिजली वोल्टेज की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कम वोल्टेज से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्नेड गांव के उपभोक्ताओं का कहना है कि यह समस्या पिछले कई दिन से है।
स्थानीय निवासी निर्मल सिंह चौहान, केशव दास महंत, राज कुमार, घनश्याम दास, नागेश महंत, नवीन कुमार, रघुनाथ शर्मा, परम दास महंत, सुरेश कुमार, अमर चंद, राज कुमार महाजन, प्रकाश चंद, श्याम लाल, हरदेव, सुनील कुमार, कर्म सिंह, प्रकाशो देवी का कहना है कि चार महीने पहले मई में अचानक बिजली की हाई वोल्टेज आने से लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं के उपकरण जल गए थे। जिससे उपभोक्ताओं में विद्युत बोर्ड के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कम वोल्टेज की शिकायत के बारे में बोर्ड को अवगत करवा दिया है। स्कूली छात्रों दीक्षा कुमारी, शिल्पा, अमन कुमार, आरुषि, कुशल, आर्यन, प्रशांत कुमार, गीता देवी, पूनम ने बोर्ड से कम वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई है।
उधर, सहायक अभियंता पधर ओसी वर्मा का कहना है कि स्नेड गांव में स्थापित किया गया ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। बोर्ड ने आरजीजीवाई कंपनी को भी कई बार अवगत करवाया है। विद्युत बोर्ड शीघ्र ही समस्या का समाधान करेगा। ताकि उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या का सामना न करना पड़े।

Related posts