कमेटी तैयार करेगी नुकसान की रिपोर्ट

रामपुर बुशहर। रतनपुर प्रोजेक्ट प्रभावितों की विभिन्न मांगों को लेकर एक बैठक रामपुर में आयोजित की गई। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परियोजना प्रभावित और प्रबंधन ने भाग लिया। इस बैठक में प्रभावित गांव मझेवली, कोशगर, रतनपुर के लोग शामिल थे। इस मौके पर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक कमेटी का भी गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में रोजगार को लेकर और मुआवजे को लेकर चरचा की गई। जिस पर कंपनी ने लोगों को समय के साथ-साथ अधिक से अधिक रोजगार देने का आश्वासन दिया। जबकि कंपनी द्वारा अभी तक तीन गांव के 31 लोगों को रोजगार देने की बात भी कही। वहीं दूसरा ब्लास्टिंग से पड़ रही दरारों के बारे में भी लोगों ने बात की। जिस पर एसडीएम दलीप नेगी नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
वहीं कंपनी सीएसआर पॉलिसी के तहत तीन गांव को पांच-पांच लाख रूपए देगी। वहीं चार गांव में 50,000 लीटर के एक-एक टैंक का निर्माण किया जाएगा। मंगलाड में एक पुल का निर्माण किया जाएगा तथा मंगलाड से मझेवली सड़क तक रास्ता कंपनी द्वारा बनाया जाएगा। जमीनों को बहने से रोकने के लिए भी कंकरीट वाल व क्रेटें लगवाई जाएगी। इसके साथ-साथ कंपनी द्वारा प्रभावित लोगों को पर्यावरण प्रदूषण की उचित राशि साल में दो बार मुआवजा के तौर पर दी जाएगी।
बैठक में समिति प्रधान मझेवली गुड्डू राम, भरत भूषण, रणवीर हुमी, समिति प्रधान कोशगर प्रेम सिंह, मोहन खन्ना, मुन्नी लाल, महिला मंडल रतनपुर, दोफदा पंचायत प्रधान चंद्र प्रभा, गोपालपुर पंचायत प्रधान जिला परिषद भूपेश धिमान,सीटू प्रदेश अध्यक्ष बिहारी सेवगी, कंपनी के डीजीएम, जीएम एचआर, सोमा शेखर, नीलम और तीनों गांव के सभी प्रभावित शामिल हुए।

Related posts