कमरे में की युवक की पिटाई

रामपुर बुशहर। झाकड़ी थाना में एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छाबनीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सत्या देव ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर रविवार की रात अपने कमरे में अकेला था। इसी दौरान तीन अंजान लोग उसके कमरे में आ धमके और उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर तीनों लोग मौके पर से फरार हो गए। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला अभिषेक दुल्लर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts