कब्रिस्तान के विस्तारीकरण के लिए मिले 96 लाख

नई टिहरी। बौराड़ी में केमसारी स्थित कब्रिस्तान के विस्तारीकरण-सुदृढ़ीकरण के लिए 96.39 लाख की स्वीकृति मिलने पर मुस्लिम संगठन ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और टिहरी विधायक दिनेश धनै का आभार जताया है। इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फरीद खान और उपाध्यक्ष फारुख शेख ने बताया कि पुनर्वास विभाग की ओर से कब्रिस्तान के निर्माण में कई खामियां होने से लोगाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे संगठन की ओर से पिछले 15 वर्षो से लगातार कब्रिस्तान के विस्तारीकरण की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सीएम की ओर से स्वीकृति की गई राशि से चहारदीवारी, मिट्टी भरान और क्षतिग्रस्त दीवाराें का मरम्मत कार्य किया जाएगा। संगठन के हाजी हबीवखान, मो. यासीन, अब्दुल वहीद, मुनव्वर हसन, तस्लीम बख्स,विक्रम कठैत, अमजद खान, अनीस खान ने टिहरी विधायक का आभार जताया है।

Related posts