कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर पपरोला चैंपियन

पपरोला (कांगड़ा)। हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर पपरोला में संपन्न हो र्गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 5 संकुलों जोगिंद्रनगर, परागपुर, फतेहपुर, चिंतपूर्णी व पपरोला के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कबड्डी शिशु वर्ग (पहली से पांचवीं) छात्रों में पपरोला संकुल प्रथम, बाल वर्ग (छठी से आठवीं) में परागपुर विजेता और किशोर वर्ग (नौवीं व दसवीं) में पपरोला संकुल प्रथम रहा। खो-खो में छात्राओं के बाल वर्ग व छात्रों के किशोर वर्ग में पपरोला संकुल अव्वल रहा। पपरोला संकुल के अध्यक्ष रघुवीर राणा व प्रिंसिपल राजीव ठाकुर ने बताया कि समापन समारोह में मुख्यातिथि हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप शर्मा ने विजेता टीमों को ट्राफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीमें 2 सितंबर से कुल्लू के वाशिंग में आयोजित होने वाली प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के अधिकारी जगन्नाथ शर्मा, सुरेश शर्मा, जगदीश व्यास, मस्तराम भूरिया आदि उपस्थित रहे।

Related posts