
नैनीताल। डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जगत सिंह कफलिया अध्यक्ष, आनंद सिंह रावत सचिव, बालम सिंह ढैला और डा. लक्ष्मण सिंह रौतेला उपाध्यक्ष, डा. मधुसूदन रतूड़ी संयुक्त मंत्री, रमेश चंद्र पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगत सिंह कफलिया को 78 जबकि दिनेश चंद्र आर्य को 63 मत मिले। उपाध्यक्ष (नैनीताल परिसर) में बालम सिंह ढैला को 86, जगदीश चंद्र पपनै को 56 मत प्राप्त हुए। भीमताल परिसर उपाध्यक्ष पद पर डा. लक्ष्मण सिंह रौतेला का निर्विरोध निर्वाचिन हुआ। सचिव पद पर आनंद सिंह रावत को 70, प्रकाश चंद्र पाठक को 69 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर डा. मधुसूदन रतूड़ी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए। बाद में विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।
सीएलटी में सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक मतदान, उसके बाद मतगणना हुई। 162 में से 144 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव संपन्न कराने में उप चुनाव अधिकारी पीसी आर्या तथा चंद्रप्रभा पालनी ने सहयोग दिया।
