कन्या भ्रूण हत्या रोकने को जागरूकता जरूरी

लोहाघाट। महिला समाख्या की पुलहिंडोला में आयोजित बैठक में भविष्य के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं का कहना था कि घटते लिंगानुपात को देखते हुए कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की आवश्यकता है। मीनू पंत के संचालन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक भगवती पांडेय ने कहा कि समाख्या की ओर से क्षेत्रीय अदालतें और संजीवनी केंद्र स्थापित किए जाने से महिलाओं में जागरूकता पैदा होने के साथ उनमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास हुआ है।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने हालिया बरसात के कारण आवासीय भवनों, कृषि, बागवानी और अन्य सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की जानकारी दी। महिलाओं को जानकारी दी गई कि मनरेगा में अब प्रतिदिन की दिहाड़ी बढाकर 142 रुपये कर दी गई है। उन्हें जॉब कार्ड बनाने हेतु आवेदन करने को कहा गया। एएनएम शकुंतला चंद ने गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रतिरक्षण टीके लगाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मान सिंह धौनी, कलावती देवी, जीवंती, धनकी, ममता, निर्मला, आशा, दीपा, पुष्पा, संतोषी, विमला, गोदावरी, जानकी, गीता, देवकी, प्रताप धौनी आदि ने विचार रखे।

Related posts