
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला के नेसंग झूला के पास सड़क को चौड़ा करने के दौरान पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के आने से एनएच-22 देर रात से बंद हो गया। इसके बाद बुधवार दोपहर तक सड़क मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। पूह और काजा की ओर से आने वाले लोगों को पैदल रास्ता पार कर सफर करना पड़ा। हालांकि, सीमा संगठन के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोपहर दो बजे के करीब यातायात के लिए बहाल कर दिया। मंगलवार देर रात को नेसंग झूला के पास सड़क को दौड़ा करने के दौरान चट्टानों के गिरने से मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों का आना जाना बंद हो गया और पूह, रोपा, नेसंग, सुनम, नाको, लियो, चांगो, शलखर, ताबो और काजा के लिए यातायात पूर्ण रूप से बुधवार दोपहर तक ठप रहा है। लेकिन, सीमा सड़क संगठन के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार दोपहर मार्ग को वाहनों के लिए बहाल किया। इधर, इसके बारे में सीमा सड़क संगठन के ओसी वन राज का कहना है कि कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार दो बजे तक मार्ग को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रात भर पहाड़ी पर से भारी भरकम चट्टानों का आना जारी रहा, लेकिन इसके बाद भी जान पर खेल कर जवानाें ने मार्ग को बहाल कर दिया है।
