
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों की अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर माह में होंगी। ये परीक्षाएं 15 से 21 सितंबर तक दो चरणों में होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 15 से 19 सितंबर और जमा दो की 15 से 21 सितंबर तक होंगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में होगी। सुबह 8.45 से सायं 12 और दोपहर 1.45 से पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
10वीं कक्षा की डेटशीट
दिनांक प्रात:कालीन सत्र सायंकालीन सत्र
15 सितंबर सामाजिक विज्ञान संस्कृत, उर्दू और पंजाबी
16 सितंबर हिंदी कला, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर
साइंस, सिक्योरिटी, आईटीईएस, ऑटोमाबाइल, एग्रीकल्चर, ट्रेवल एंड टूअर,
टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन और बीएफएसआई
17 सितंबर गणित
18 सितंबर अंग्रेजी
19 सितंबर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
12वीं की डेटशीट
दिनांक प्रात:कालीन सत्र सायंकालीन सत्र
15 सितंबर अंग्रेजी फिजिकल एजूकेशन, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमबाइल, हेल्थकेयर, इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूअर, टेलीकॉम, फिजिकल
एजूकेशन (वोकेशनल), बीएफएसआई और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
16 सितंबर अर्थशास्त्र मनोविज्ञान व सोशियोलॉजी
17 सितंबर गणित, गृह विज्ञान जियोग्राफी
18 सितंबर अकाउंटेंसी, फिजिक्स संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस
19 सितंबर केमिस्ट्री, हिस्ट्री, फिलॉस्पी पब्लिक एड, संगीत
21 सितंबर बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और हिंदी
