
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र में पहली बार सात जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला स्टेन प्रोफेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मोहाली की ओर से कालेज खेल मैदान में लगेगा। जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका मिलेगा।
कंपनी ने करीब एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि जो युवक नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर थे, अब उनके घर द्वार पर ही यह रोजगार मेला लग रहा है। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार के लिए युवाओं को बायोडाटा, प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने होंगे। अभ्यर्थी जमा दो पास होना जरूरी है। कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और अंग्रेजी भाषा आनी चाहिए। यह पहला मौका है कि धर्मपुर मुख्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है और इससे युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है।
हैपी यंग आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू 3 को
मंडी। हैपी यंग आईटीआई बीबीएमबी कालोनी सुंदरनगर में गुडगांव स्थित मल्टी नेशनल कंपनी संधार टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 3 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस इंटरव्यू में फिटर, वेल्डर और टर्नर के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी कंपनी के एचआर धर्मेंद्र कुमार ने दी। बताया कि इंटरव्यू सुबह 9 बजे शुरू होंगे तथा चयनित विद्यार्थियों को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर प्रदान कर दिए जाएंगे। विद्यार्थी अपने साथ बायोडाटा, ट्रेड सर्टिफिकेट और अनुभव प्रमाण पत्र जरूर साथ लाएं। कैंपस इंटरव्यू में सत्र 2013 के आईटीआई में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी भाग ले सकते है
