
जसूर: पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत वीरवार को कंडवाल पंचायत के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार पर सुबह कुछ ट्रक चालकों ने रॉडों से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उन पर एक साजिश के तहत जानलेवा हमला करवाया गया है।
नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था कि वहां कुछ ईंटों से भरे ट्रक खड़े हो गए तथा उसका छोटा भाई तिलक राज एक ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बचा। वह जैसे ही अपने भाई को उठाने गया तो एक साथ कई ट्रक चालकों ने उस पर राडों से हमला कर दिया। डीएसपी राजीव अत्री ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार की शिकायत पर अमीर सिंह व कुलवीर सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
