
नूरपुर (कंगड़ा)। रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप चंबियाल ने की। प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी को ओवर ऑल ट्राफी से नवाजा गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कुलदीप चंबियाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्र खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में कंडबाड़ी स्कूल के अक्षय ने पहला, हरसर स्कूल के अमन ने दूसरा और डेल स्कूल के संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में कंडबाड़ी स्कूल की मधु बाला ने प्रथम, त्रिलोकपुर स्कूल की उषा द्वितीय स्थान और सलोर स्कूल की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर में लड़कों के वर्ग में रावमापा रैहन के रणधीर सिंह प्रथम, रावमापा कंडबाड़ी के अक्षय ने द्वितीय और रावमापा हरसर के अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में गगवाल टिक्का स्कूल की मधु प्रथम, पासू स्कूल की कामनी दूसरे और सलोल स्कूल की सलोचना तीसरे स्थान पर रही। 5000 मीटर की दौड़ में लड़काें के वर्ग में रावमापा रैहन स्कूल के रणधीर ने पहला, रावमापा नंगाल स्कूल के विजय कुमार ने दूसरा और डेल स्कूल के अक्षय जसरोटिया ने तीसरा स्थान झटका। वहीं, 100 मीटर की रिले दौड़ में कंडबाडी स्कूल प्रथम, त्रिलोकपुर स्कूल द्वितीय और रेनबो स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर की रिले दौड़ में कंडबाडी स्कूल प्रथम, रेनबो स्कूल द्वितीय व सलोल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। लंबीकूद लड़कों के वर्ग में डीएवी स्कूल मनेई के अरुश राणा, डीएवी स्कूल बागनी के सुरेश सिंह और रावमापा रैहन के सौरभ ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में लगरू स्कूल की रुचि, कंडबाडी स्कूल की मानसी और सविता क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
