कंक्रीट से बनाए जाएंगे संपर्क मार्ग : सुधीर

धर्मशाला(आत्मा राम) शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने तंगरोटी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि तंगरोटी-रमेहड़ संपर्क मार्ग का निर्माण कंक्र्रीट से किया जाएगा। इलाके के अन्य संपर्क मार्गों का निर्माण भी कंक्रीट से होगा। राजकीय उच्च पाठशाला तंगरोटी में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र प्राकलन तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने तंगरोटी में पेयजल समस्या के निदान के लिए अतिरिक्त ट्यूबवेल स्थापित करने की घोषणा की। हाई स्कूल तंगरोटी को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने तंगरोटी श्मशानघाट के निर्माण के लिए एक लाख, सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त अप्पर तंगरोटी में अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकान खोली जाएगी। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को तंगरोटी के लिए बस चलाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व पंचायत प्रधान तंगरोटी अनिल कुमार, उप-प्रधान विजय, पूर्व प्रधान रविंद्र चीनी ने मुख्यातिथि तथा अन्य लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य देशराज, कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पप्पी, अमित डोगरा, राकेश राणा, मुख्याध्यापिका सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts