औट टनल में जीप पलटी, एक की मौत

नगवाईं।(मंडी)। औट के समीप ट्रैफिक टनल में वीरवार रात को सेब से लदी एक जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जीप चालक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कुल्लू जिला के बंजार से सेब लेकर सब्जी मंडी टकोली आ रही जीप ट्रैफिक टनल के अंदर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जीप चालक नेत्र शर्मा पुत्र तेज सिंह निवासी गदियार बंजार की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में तीन लोग सवार थे। सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे का जायजा लिया। पुलिस ने मंडी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। औट थाना प्रभारी अनिल कुमार और एएसआई चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।

Related posts