ओवरलोड टैक्सी की छत से गिरकर युवक की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर टैक्सी वाहन की छत से गिर कर घायल युवक ने देहरादून ले जाते समय दम तोड़ दिया।
राजमार्ग की बदहाली के चलते उत्तरकाशी और नेताला के बीच टैक्सी वाहनों की आवाजाही कम होने से यहां ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है। लोग टैक्सी वाहनों की छत पर सवारी करने को मजबूर हैं। यही कारण है कि बुधवार को नेताला से उत्तरकाशी की ओर आ रहे टैक्सी वाहन की छत से गिरकर नेताला निवासी विजय लाल का 20 वर्षीय पुत्र अशोक घायल हो गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त है।

Related posts