ऑपरेटरों का इंतजार खत्म, मिलेगा बकाया

बरमाणा (बिलासपुर)। लंबे समय से बढ़े किराए की बकाया राशि का इंतजार कर रहे ऑपरेटरों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बीडीटीएस की ओर से बीडीटीएस ट्रक आपरेटरों को दिवाली के मौके पर एक अप्रैल से लेकर बढ़े डेढ़ फीसदी किराए, एचपी टोल बैरियर राशि का भुगतान किया जाएगा।
बीडीटीएस द्वारा आपरेटरों में करीब पौने तीन करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार ट्रक ऑपरेटर काफी लंबे समय से बढ़े किराए की बकाया राशि का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब बीडीटीएस द्वारा ऑपरेटरों को दिवाली के मौके पर दिवाली गिफ्ट और किराए बढ़ोत्तरी की बकाया राशि का भुगतान किया जा रहा है। करीब पौने तीन करोड़ रुपये की राशि ऑपरेटरों में बांटी जाएंगी। राशि का भुगतान चैकों के माध्यम से किया जाएगा। बीडीटीएस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्तूबर को स्वारघाट, 28 अक्तूबर को जबली, 29 अक्तूबर को घुमारवीं, 30 अक्तूबर को बरमाणा में ऑपरेटरों को दिवाली गिफ्त और बकाया किराया राशि का भुगतान होगा।
बीडीटीएस महासचिव राजपाल गौतम ने कहा कि दिवाली पर्व के मौके पर ट्रक आपरेटरों को बढ़े किराए की बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। बीडीटीएस के कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी ऑपरेटरों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में आकर अपना गिफ्ट, किराया राशि का चैक प्राप्त कर लें।

Related posts