ऑनलाइन शॉपिंग वाले हो जाए साबधान, साइबर अपराधी मशूहर कंपनियों के नाम से लिंक भेजकर कर रहे है ठगी

ऑनलाइन शॉपिंग वाले हो जाए साबधान, साइबर अपराधी मशूहर कंपनियों के नाम से लिंक भेजकर कर रहे है ठगी

ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में त्योहारी सीजन के चलते साइबर अपराधी सक्रिय हैं। शातिर लोगों को बंपर ऑफर्स का लालच देकर जाल में फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन शॉपिग करने के लिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। साइबर शातिर फर्जी मल्टी नेशनल कंपनियों के नाम की फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स तैयार कर लोगों को कई तरह के आकर्षक प्रलोभन दे रहे हैं।

इसके तहत फेक लिंक, व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम और अन्य माध्यमों से भेजे रहे हैं। वे छूट के ऑफर तक दे रहे हैं। इसके साथ ही बैंकों के नाम से भी महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के  लिए शून्य ब्याज दर पर कर्ज देने के ऑफर दिए जा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर लोगों को अलर्ट किया है। डीआईजी मोहित चावला ने जनता से अपील की है कि आधिकारिक वेबसाइट्स से शॉपिंग करें। व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर भेजे लिंक को क्लिक न करें। ब्यूरोया फाइल को इंस्टॉल करने से बचें। ऑनलाइन शॉपिंग में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है।

Related posts